
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक के पास नग्न अवस्था में मिले क्षत विक्षत शव की पहचान सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर की वृद्धा भवानी कैवर्त के रूप में की गयी. मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में वृद्धा के ही दो पोता लक्ष्मण कैवर्त व चंदन कैवर्त (दोनों सगे भाई) शामिल है.
मामले को लेकर जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सवैयां ने बताया कि डायन-बिसाही के शक में दोनों भाई ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी. बाद में उसके शव को दो टुकड़ा कर एक भाग रेलवे पटरी पर तथा दूसरा भाग को डोंडा के पास संजय नदी किनारे फेंका था, जिसे पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में बरामद कर लिया है.
विदित हो कि रविवार को सीनी-गम्हरिया रेलवे स्टेशन के मध्य गम्हरिया थाना अंतर्गत रायबासा व यशपुर रेलवे फाटक के बीच थर्ड लाइन से पुलिस ने करीब 65 वर्षीय वृद्धा का शव नग्न अवस्था में बरामद किया था. पुलिस अनुसंधान में मामला हत्या का ही निकला है.
