उज्जवलपुर में कलश स्थापित कर हुई बजरंगबलि प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, गम्हरिया में पुर्णाहुति कर हुई छह दिवसीय शीतला पूजा का समापन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के नवागढ़ पंचायत अंतर्गत उज्जवलपुर में बजरंगबलि प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया.

इस दौरान 108 महिला श्रद्धालुओं ने गंजिया बराज खरकई नदी से कलश यात्रा निकाल मंदिर में स्थापित की गयी. इसके पश्चात प्राण-प्रतिष्ठा किया गया. इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया.

गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ा गम्हरिया बांका पाड़ा व स्टेशन स्थित शिव काली मंदिर में आयोजित छह दिवसीय शीतला पूजनोत्सव का बुधवार को समापन हुआ. अंतिम दिन पूर्णाहुति, कलश विसर्जन व श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया.

इससे पूर्व 21 मार्च को कलश स्थापित कर पूजा का शुभारंभ हुआ था. पुजारी गोपीनाथ मुखर्जी ने बताया कि प्रतिवर्ष चैत्र माह में शनिवार व मंगलवार को शीतला पूजा का आयोजन किया जाता है. माता की पूजा करने से लोग रोगों से मुक्त होते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!