
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नीति आयोग नई दिल्ली की टीम द्वारा सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड विकास कार्यक्रम के तहत चयनित गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत का भ्रमण किया गया. निदेशक युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार बंगाराराजु वीवी के थाटावर्थी और उपसचिव उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग ललित कुमार सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय,भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस टीम ने निरीक्षण के दौरान मंगलवार देर शाम रापचा पंचायत स्थित प्रावि पिंड्राबेड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान टीम ने उक्त क्षेत्र में संचालित महिला समिति के सदस्यों से विभिन्न प्रकार की जानकारी ली गयी. इस दौरान महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी बतायी, जिसे टीम के सदस्यों ने सराहना किया. इसके अलावा स्कूल के बच्चों से भी उनकी समस्याएं सुनी. वहीं उपस्थित लोगों को स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए अपने घर व आस-पास को स्वच्छ रखने कि संकल्प लिया गया. कार्यक्रम के दौरान मुखिया सुकमति मार्डी, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीओ अरबिंद बेदिया, सुब्रता महतो, शंकर कुमार सतपथी समेत कर्मी शामिल थे.
आज इन जगहों का होगा निरीक्षण
आंगनबाड़ी केंद्र बड़काटांड़ दुग्धा, मवि दुग्धा, दुग्धा पंचायत सचिवालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर उदयपुर (मड़कुम), पशु वैक्सीनेशन यशपुर, उदयपुर जैविक कृषि, गंजिया बराज का निरीक्षण के पश्चात भोजन के बाद ऑटो कलस्टर.
