बड़ा गम्हरिया में भंडारा कर हुआ भागवत कथा का समापन, गंजिया में धूलट व नगर भ्रमण कर कीर्तन का हुआ समापन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. बड़ा गम्हरिया बांका पाड़ा में चल रहे आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत पाठ के दौरान रविवार को भंडारा का आयोजन हुआ. जगधात्री मंदिर परिसर में आयोजित भंडारा में आस-पास के करीब नौ हजार श्रद्धालु शामिल होकर महाभोग ग्रहण किया. इसमें पुरुषों के साथ-साथ करीब एक सौ से अधिक महिला वोलेंटियर्स ने भी हिस्सा लिया.

उपरपाड़ा हरिकीर्तन समिति गंजिया में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन का धूलट व नगर भ्रमण कर समापन हुआ. अंतिम दिन नामभंग के पश्चात महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया. साथ ही राधा-कृष्ण को स्मरण करते हुए खुशहाली की कामना की गयी. अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए बंगाल से महिला संप्रदाय उमा रानी दास, नारायण गोस्वामी, दीनबंधु दास, सपन दास, गोपाल दास, सैनिक दास कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया था.

वहीं राहरगोड़ा में आयोजित श्री हरि कीर्तन में जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर शामिल होकर खुशहाली की कामना की. इस मौके पर आयोजन समिति के गौरांग महतो, किशोर महतो, रवि कालिंदी आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!