
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. इंडियन प्रीमीयर लीग (आइपीएल) की तर्ज पर गम्हरिया में पहली बार गम्हरिया प्रीमीयर लीग (जीपीएल) का आयोजन होगा. सत्यदेव क्रिकेट अकादमी की ओर से एक अप्रैल से होने वाले प्रतियोगिता में आठ टीम शामिल होंगे, जिसके विजेता टीम को 25 हजार व उपविजेता को 20 हजार रुपये नकद प्रदान किया जायेगा.
इसके लिए जगन्नाथपुर पंचायत सचिवालय में एकादमी के संस्थापक विक्की राज चौधरी की अध्यक्षता में खिलाड़ियों की बोली लगी. इसमें कुल 96 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें सबसे कम पांच सौ से सबसे अधिक 6400 तक एक खिलाड़ी की बोली लगी. सभी टीमों में अंडर 14 और अंडर 16 के 11 खिलाड़ी तथा अंडर-19 का एक आइकन खिलाड़ी दिया गया है.
संस्थापक श्री चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य अंडर 14 तथा अंडर 16 के बच्चों के कौशल को सही मंच देना है, ताकि यह बच्चे आगे जाकर देश का बड़े खिलाड़ी बन सके. काबिलियत होने के बावजूद कई बच्चे आर्थिक तंगी व उचित मंच के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते हैं. इस प्रकार के आयोजन से उन्हें आर्थिक लाभ के साथ नये अवसर प्राप्त होंगे.
