
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा, मुड़कुम, पिंड्राबेड़ा, लुपुंगडीह आदि गांवों में गुरूवार को सेंदरा जुलूस व पानी की होली खेल तीन दिवसीय प्रकृति की पर्व बाहा का समापन हुआ.
इस दौरान ग्रामीण महिला-पुरूष एक-दूसरे के ऊपर पानी डालकर पर्व को मनाया. दुग्धा में जुलूस की शक्ल में गाजे-बाजे के साथ सेंदरा जुलूस निकाल शिकार परंपरा को निभाया गया. इसके पश्चात पूरे गांव का भ्रमण भी किया गया.
इससे पूर्व जाहेरथान में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति की कामना की गयी. इस मौके पर झामुमो युवा नेता देवाशीष प्रधान, नाया लूसा टुडू, माझी बाबा दीकू टुडू, रमाई माझी, सोनाराम माझी, रामेश्वर मार्डी समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

