
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरकारी योजनाओं में कितना भ्रष्टाचार व्याप्त है. यह गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत पंचायतों में चल रहे योजनाओं में देखने को मिल रहा है. ताजा मामला यशपुर पंचायत के मुड़कुम में वार्ड सदस्य के घर के आगे बने पेबर्स ब्लॉक सड़क की है. 15वीं वित्त आयोग के तहत करीब दो लाख रुपये की लागत से बनी उक्त सड़क मात्र दो दिन में ही दरकने लगी. निर्माण के दौरान बरती गयी अनियमितता का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार करीब दो लाख की लागत से वार्ड सदस्य शिबू माझी के घर के आगे उक्त सड़क का निर्माण करवाया गया. निर्माण के वक्त ही श्री माझी समेत स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत संवेदक से की गयी. इसके बाद भी संवेदक द्वारा निर्माण प्रक्रिया में कोई सुधार नहीं किया गया. इसकी वजह से महज दो दिन में ही उक्त सड़क धंसने लगा है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने बताया कि अगर दो दिनों में सुधार नहीं होती है, तो इसकी शिकायत बीडीओ से कर कार्रवाई की मांग करेंगे.
