ओडिशा में हिंदुस्तान स्काउट व गाइड का शिविर हुआ समापन, शामिल हुए खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

भुवनेश्वर, ओड़िशा. उड़ीसा में आयोजित राज्य पुरस्कार शिविर का समापन हो गया. यह शिविर हिंदुस्तान स्काउट्स और गाइड्स एसोसिएशन तथा हिंदुस्तान स्काउट्स और गाइड्स ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन के तहत आयोजित किया गया था. इस शिविर में प्रवेशिका और एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें कई राज्यों के स्काउट्स और गाइड्स पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा के खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया. इस दौरान झारखंड राज्य के राज्य सचिव अमित मोदक और राज्य संयुक्त सचिव प्रणय राय को एडवांस कोर्स का प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव संजीत मोदी जी और बिहार से अरुण कुमार धारी को भी एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ और उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से आए स्काउट्स और गाइड्स ने अपने कौशल और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया. मंत्री महोदय ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को उनके समर्पण और परिश्रम के लिए बधाई दी और इस तरह के शिविरों को और अधिक बढ़ावा देने की बात की ताकि युवाओं में नेतृत्व और सामाजिक सेवा की भावना को विकसित किया जा सके. इस अवसर पर स्काउट्स और गाइड्स के अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे जिन्होंने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!