मीरूडीह में प्रस्तावित कचड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नौ अंतर्गत मीरूडीह में प्रस्तावित कचड़ा डंपिंग यार्ड का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया. इसको लेकर गुरूवार को चिन्हित स्थल पर पारंपारिक औजार के साथ जुटे दर्जनों की संख्या में महिला-पुरूषों ने माझी बाबा सुराई टुडू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. साथ ही बिना ग्रामसभा में पारित किये किसी भी हालत में कचड़ा डंपिंग यार्ड नहीं बनने देने की घोषणा की गयी. माझी बाबा श्री टुडू ने बताया कि कचड़ा डंपिंग के लिए जिस जमीन को चिन्हित किया गया है. वहीं लोगों के कृषियोग्य जमीन है. इसके अलावा मीरूडीह बस्ती के घनी आबादी के होने के साथ-साथ बगल में ही पावर सब स्टेशन व सीतारामपुर डैम भी है. उक्त स्थल पर कचड़ा डंपिंग करने से जहां लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा. वहीं खेतों में कृषिकार्य भी बंद हो जायेगा इसके अलावा उक्त कचड़ा डैम में भी जाकर मिल जायेगा, जिसका पानी को आदित्यपुर समेत बागबेड़ा के लोग पीने के लिए उपयोग करते है. प्रदर्शन करने वालों में शिवाजी महतो, सावन बेसरा, उर्मिला महतो, सुमी बेसरा, सुनिता बेसरा, मायनो मार्डी, संगीता बेसरा, घासीराम हेंब्रम, सुमी पूर्ति, जादू बेसरा समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!