कांड्रा में ऑटो पलटने से चालक समेत तीन यात्री घायल, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कामगार की मौत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के पास एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. उक्त घटना में ऑटो चालक कपाली निवासी इजराउल हक, बिष्टुपुर पीएनबी में स्वीपर के रूप में कार्यरत बुरूडीह निवासी गोपाल मुखी व एक अन्य यात्री घायल हो गया. जानकारी के अनुसार ऑटो खरसावां से अखबार पहुंचाकर लौट रहा था. इसी दौरान गोपीनाथपुर व बिकानिपुर के मध्य रेलवे ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया. घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के सेवेंथ फेज में बीती शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान फुलचंद महतो (56), निवासी ग्राम बांगुर्दा, थाना कमलापुर, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में की गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!