
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत डुडरा पंचायत के धतकीडीह में अनावाद झारखंड सरकार की करीब चार एकड़ जमीन जमशेदपुर जेसुइट सोसाइटी को हस्तांतरित किये जाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया. मामले को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में एलआरडीसी निवेदिता नियति की उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गयी, लेकिन सोसाइटी की ओर से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं होने से वार्ता विफल रही. ग्राम प्रधान लखन टुडू ने बताया कि सोसाइटी द्वारा गलत तरीके से ग्रामसभा दिखाकर विभागीय पदाधिकारियों को दिग्भ्रमित किया गया है. उक्त सोसाइटी को जो जमीन हस्तांतरित की जा रही है. उस जमीन पर ग्रामीण सामाजिक कार्य करते आ रहे है. इसको लेकर सरकार के उक्त फैसले पर आपत्ती प्रकट की गयी. साथ ही दोबारा ग्रामसभा कराने की मांग की गयी. वार्ता में सीओ अरविंद कुमार बेदिया, सीआइ प्रमोद कुमार, झामुमो नेता रवींद्र बास्के, पूर्व पंसस राम हांसदा, समाजसेवी हरि टुडू, संतोष टुडू, राजा मंडल, गोपाल मुर्मू,खेपा दास, मदन मार्डी समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
