कंपनी से निकल रहे प्रदूषण के खिलाफ विभाग से शिकायत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. औद्योगिक क्षेत्र के आरआइटी थाना अंतर्गत जीएम स्टील एंड आयरन कंपनी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जेएलकेएम आदित्यपुर नगर कमिटी द्वारा नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग में लिखित शिकायत की गयी. साथ ही इसपर संज्ञान लेते आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी है. ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त कंपनी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण का खामियाजा वोनडीह, कृष्णापुर, वर्गीडीह, राहड़गोडा, मीरूडीह समेत आस-पास के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. इसके अलाव क्षेत्र के जलाशय, पशु-पक्षी व फसल भी प्रभावित हो रहा है. ज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी के खिलाफ इससे पूर्व भी शिकायत की गयी है. विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने पर अनिश्चितकालीन गेट जाम करने की चेतावनी दी गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!