तांतनगर में वाहन के धक्के से साइकिल सवार दो युवक घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड. चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर तांतनगर ओपी अंतर्गत उरांवसाई के पास तेज रफ्तार वाहन के धक्के से साइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप के घायल हो गये. घायलों की पहचान ओपी क्षेत्र के कुलाबुरू गांव निवासी प्रदीप गोप (21) और सोना गोप (25) के रूप में की गयी. दोनों का सिर और मुंह में चोट आयी है. घटना सोमवार शाम की है. लोगों ने दोनों घायलों को घटनास्थल से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तांतनगर ले जाया गया. वहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार वे दोनों युवक शाम को साइकिल पर सवार होकर सब्जी खरीदने के लिए कोकचो बाजार गए थे. सब्जी खरीद कर दोनों घर लौटते समय सामने से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने धक्के मारा और फरार हो गया. वे दोनों गिर पड़े. गिरने से दोनों का सिर में गंभीर चोट आयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!