
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड. खरसावां-चाईबासा मुख्य मार्ग में बादेया गांव के समीप सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार करीब 30 वर्षीय व्यक्ति को ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान ओपी क्षेत्र के पटरापोसी गांव निवासी भोले हेंब्रम के रूप में की गयी. वहीं घटना के बाद वाहन अंधेरा का लाभ उठाकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति खरसावां से भोया की ओर अपनी होंडा साइन बाइक से जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पान्ड्राशाली ओपी पुलिस को दी. सूचना पाकर ओपी प्रभारी मृणाल कुमार घटनास्थल पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया.
