गम्हरिया के 72 डीलरों ने नहीं किया है चनादाल का वितरण, जांच का आदेश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-खरसावां जिले में पीडीएस दुकान के लाभुकों को अक्टूबर माह का चना दाल वितरण करने की तिथि को 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गयी है. इसके बाद भी आदित्यपुर नगर निगम व गम्हरिया प्रखंड के 72 डीलरों द्वारा अब तक वितरण शुरू नहीं किया गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सूची उपलब्ध कराते हुए इसकी जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना अंतर्गत माह अक्टूबर का चना दाल का वितरण दो दिसंबर तक लाभुकों के बीच करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय पर 75% ही वितरण हो पाया है. लाभुकों के बीच शत प्रतिशत वितरण करने को लेकर वितरण की तिथि को 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गयी है. इसके बाद भी गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के 36 व आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 36 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा अब तक चनादाल का वितरण नहीं किया गया है. वहीं सूची से संबंधित कुछ डीलरों ने कहा कि उन्हें अब तक चना दाल उपलब्ध नहीं कराया गया है, बिक्री कैसे किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!