
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के बाहर से पुलिस ने करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता बास्को बेसरा ने बताया कि मृतक विक्षिप्त था, जो कुछ दिनों से स्टेशन आस-पास में भटक रहा था. शुक्रवार सुबह लोगों ने घटना की जानकारी दी. इसके बाद श्री बेसरा की सूचना पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरूवार शाम तक वह जीवित था. इस दौरान उसे बचाने के लिए इसकी सूचना प्रशासन को दी गयी, लेकिन लोगों की सूचना को नजरअंदाज कर दिया गया. इसकी वजह से उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. लोगों ने बताया कि अगर प्रशासन उनकी सूचना को गंभीरता से ली होती तो शायद उसकी जान बच सकती थी. घटना को लेकर लोगों में दुःख व्याप्त है. वहीं पुलिस मामले की जांच व उसके परिजनों का पता लगाने में जुट गयी है.
