चईबासा में ट्रैक्टर का इंजन में दबकर चालक की मौत, तांतनगर में ट्रैक्टर के चपेट में आने से स्कूटी पर सवार दंपती घायल

पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड. चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत अंजेदबेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित होकर पलट गया. इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार दिन के करीब तीन बजे हुई. मृतक चालक सेलाय बानरा 20 मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ा टोंटो गांव के लोचनसाई टोला का रहने वाला था. घटनास्थल से पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया. घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग उनके परिजन सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचे. ग्रामीणों के मुताबिक सेलाय बानरा दिन में ट्रैक्टर का इंजन लेकर मालिक का गांव सायतबा ट्राली लाने जा रहा था. इसी समय अंजेदबेड़ा पहुंचने के पहले ही मार्ग पर तेज रफ्तार होने की वजह से ट्रैक्टर इंजन बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलट गया. वह इंजन के नीचे दब गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मृतक के शव को इंजन के नीचे से बाहर निकाला. पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा. लोगों ने बताया कि मृतक सेलाय बानरा ने एक माह पहले ही शादी किया था. घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं तांतनगर ओपी अंतर्गत सोलपाड़ा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से स्कूटी पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान तांतनगर ओपी क्षेत्र के कासिया गांव निवासी रतनलाल समड और उसकी पत्नी सुनीता समड के रूप में हुई. वे दोनों का सिर, हाथ, पैर और शरीर में चोट आयी है. घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है. दोनों घायलों को घटना स्थल से उठाकर उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जानकारी के अनुसार दंपती गैर सरकारी संस्था जेएसएलपीएस में कार्यरत है. वे दोनों दंपती संस्था के कार्यालय चिटीमिटी से काम कर स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सोलपाड़ा चौक के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर में धक्के मारा. चालक फरार हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!