हरदला व चापड़ा के बीच 13 करोड़ से बनेगा पुल, घटेगी राजनगर से जिला मुख्यालय की दूरी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत खरसावां विस क्षेत्र के बांधडीह पंचायत का हरदला व राजनगर प्रखंड के चापड़ा के मध्य खरकई नदी में पुल का निर्माण कराया जायेगा. विधायक दशरथ गागराई के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत करीब 13 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उक्त पुल के बन जाने से सरायकेला से राजनगर की दूरी घट जायेगी. प्रक्रिया के तहत छह दिसंबर को निविदा प्रकाशन की जायेगी, जबकि 16 दिसंबर को निविदा खोला जायेगा. पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है.
पुल बनने से क्षेत्र का होगा विकास, विधायक का करेंगे अभिनंदन
समाजसेवी सूरज महतो ने कहा कि झारखंड स्थापना के समय से ही उक्त क्षेत्र पिछड़ा है. उक्त के बन जाने से गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बंधडीह पंचायत के भालूबासा, ठासकपूर, हरदला, दलाईकोच, नवागांव समेत आस-पास के क्षेत्र का विकास होगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्रामीणों को राजनगर जाने के लिए सरायकेला या फिर यशपुर, गंजिया का चक्कर लगाना पड़ रहा है. पुल बन जाने से राजनगर से सरायकेला व गम्हरिया प्रखंड के गांवों का संपर्क जुड़ जायेगा. वहीं राजनगर प्रखंड के लोगों को जिला मुख्यालय आने में सुविधा होगी. श्री महतो ने कहा कि पुल निर्माण को लेकर पहल करने पर शिलान्यास के दिन ग्रामीणों द्वारा विधायक दशरथ गागराई का अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!