
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला कांड्रा मार्ग पर दुगनी के बजरंगबली मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बाइक के टकरा जाने से बाइक चला रहे नित्यानंद सरदार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.वहीं बाइक के पीछे बैठी महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनो को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने नित्या सिंह सरदार को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल महिला को एमजीएम रेफर कर दिया है.समाचार लिखे जाने तक महिला के अचेत अवस्था में होने के कारण उसका नाम,पता और मृतक के साथ का रिश्ते का पता नहीं चल पाया है.घटना मंगलवार की रात करीब 8 बजे की है.मृतक के पॉकेट से मिले पहचान पत्र के अनुसार वह बीरबांस गांव का निवासी है और उसका नाम नित्या सिंह सरदार है. मृतक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष के आस पास है.जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बाइक से एक महिला को पीछे बैठाकर सरायकेला से अपने गांव की ओर जा रहा था.इसी दौरान दुगनी के बजरंगबली मंदिर के समीप रोड किनारे खड़े ट्रक से जाकर बाइक टकरा गई जिससे यह घटना घटी है.
