
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के पास चला वाहन जांच अभियान, दस्तावेजों की हुई जांच
इसे भी पढे़ : आसेका के जागरूकता शिविर में छात्रों को मिली भाषा, लिपि और संस्कृति की सीख
इसे भी पढ़े : जाम के असली कारणों पर कार्रवाई की मांग, सर्विस रोड में जाम की स्थिति जस की तस
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र के सभी 136 मतदान केंद्रों पर 10 जून से 13 जून तक विशेष निर्वाचन अभियान चलाया जाएगा. अभियान के दौरान मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न कार्यों का निष्पादन किया जाएगा.
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य करेंगे. साथ ही एएसडीडी से संबंधित सूची तैयार कर निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे.
विभाग ने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को अपने अधीनस्थ मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है. किसी भी मतदान केंद्र पर बीएलओ के अनुपस्थित पाए जाने की स्थिति में संबंधित सुपरवाइजर को जवाबदेह माना जाएगा.
अभियान के दौरान क्षेत्र के मार्क्ड इलेक्टर्स की भी अलग सूची तैयार की जाएगी. इसमें गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि तथा अन्य प्रमुख मतदाताओं का विवरण शामिल रहेगा. यह सूची निर्वाचन संबंधी कार्यों में उपयोग के लिए तैयार की जा रही है.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त बीएलओ दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे.
वहीं जनगणना कार्य में शामिल नहीं रहने वाले बीएलओ सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अपने-अपने केंद्रों पर कार्य करेंगे. निर्वाचन विभाग ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित अवधि के भीतर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है.
