गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के पास चला वाहन जांच अभियान, दस्तावेजों की हुई जांच

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : आसेका के जागरूकता शिविर में छात्रों को मिली भाषा, लिपि और संस्कृति की सीख

इसे भी पढ़े : जाम के असली कारणों पर कार्रवाई की मांग, सर्विस रोड में जाम की स्थिति जस की तस

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के समीप कांड्रा थाना पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सड़क से गुजर रहे दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई.

जांच के क्रम में पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. साथ ही सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों को अपनाने पर जोर दिया गया.

थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर वाहन जांच अभियान चलाया जाता है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!