
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : आरआईटी थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी 19 दिनों से लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता
इसे भी पढ़े : मिशन वात्सल्य बालिका गृह से दो लड़कियां फरार, प्रशासन ने शुरू की तलाश
इसे भी पढ़े : स्वर्णरेखा पर बुरुडीह-कांदरबेड़ा पुल का शिलान्यास, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बोले : विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. मुख्य सड़क किनारे सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर गम्हरिया अंचल कार्यालय की ओर से नोटिस जारी होने के बाद प्रभावित लोगों में हलचल तेज हो गई है. प्रशासन की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
अंचल कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रखंड परिसर से टीचर ट्रेनिंग मोड़, लाल बिल्डिंग चौक होते हुए ऊषा मोड़ से संथाल सरना उमूल तक सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया है.
राजस्व उपनिरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए आगामी 8 जून को पूर्वाह्न 11 बजे का समय निर्धारित किया है. निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्च की वसूली संबंधित व्यक्ति से की जाएगी.
कार्रवाई की सूचना के बाद सड़क किनारे दुकान, शेड और अन्य अस्थायी निर्माण करने वाले लोगों ने बुधवार से ही अपने निर्माण हटाने शुरू कर दिए हैं. प्रभावित लोगों का कहना है कि प्रशासनिक कार्रवाई से पहले वे अपने सामान और ढांचे को सुरक्षित तरीके से हटाना चाहते हैं, ताकि किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो.
