
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : स्वर्णरेखा पर बुरुडीह-कांदरबेड़ा पुल का शिलान्यास, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बोले : विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू हाई स्कूल के समीप संचालित मिशन वात्सल्य बालिका गृह से मंगलवार रात दो लड़कियां अचानक फरार हो गईं. घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई.
जानकारी के अनुसार, मिशन वात्सल्य योजना के तहत वर्षों से बंद पड़े आदिवासी बालिका छात्रावास भवन में वात्सल्य बालिका गृह संचालित किया जा रहा है. मंगलवार रात बालिका गृह में रह रही दो लड़कियों के अचानक लापता होने की जानकारी सामने आई.
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी देर रात से ही दोनों लड़कियों की तलाश में जुट गए. आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था.
मामले के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच भी शुरू कर दी गई है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों लड़कियां किन परिस्थितियों में बालिका गृह से बाहर निकलीं.
