
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गम्हरिया में पेट्रोल संकट गहराया, पांच में तीन पंपों पर पेट्रोल खत्म
इसे भी पढ़े : कांड्रा थाना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सार्वजनिक शिव पूजा कमिटी बड़ा गम्हरिया बांका पाड़ा की ओर से बुधवार से चार दिवसीय शिवगाजन पूजा (भोगता पूजा) का शुभारंभ हुआ. पूजा में 13 वर्ष से लेकर 71 वर्ष तक के कुल 190 भोक्ता शामिल हुए हैं.
पूजा के प्रथम दिन भोक्ताओं द्वारा कामान एवं मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गयी. इसके बाद दोपहर में यमुना बांध से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा में स्थानीय पार्षद धनंजय गुप्ता भी शामिल हुए और भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
पूजा कार्यक्रम के तहत 14 मई को सुबह बाबा का पुष्प लाने के लिए वन गमन किया जायेगा. इस दौरान भोक्ता निर्जला उपवास रखेंगे तथा शिव तालाब में स्नान करने के बाद दंडीपाठ करते हुए मंदिर पहुंचकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे.
वहीं 15 मई को शिव आरती का आयोजन होगा, जबकि 16 मई को कलश विसर्जन के साथ चार दिवसीय शिवगाजन पूजा का समापन किया जायेगा.
