गम्हरिया में पेट्रोल संकट गहराया, पांच में तीन पंपों पर पेट्रोल खत्म

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : कांड्रा थाना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया क्षेत्र में पेट्रोल की किल्लत का असर दूसरे दिन भी लगातार देखने को मिला. क्षेत्र के पांच पेट्रोल पंपों में से तीन पंपों पर पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो चुका है, जबकि बाकी दो पंपों पर पेट्रोल लेने के लिए वाहन चालकों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

जानकारी के अनुसार छोटा गम्हरिया स्थित भारत पेट्रोलियम, उषा मोड़ स्थित इंडियन ऑयल तथा रामचंद्रपुर स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया है. कई पंपों पर केवल डीजल उपलब्ध है, जबकि पेट्रोल नहीं मिलने से बाइक एवं कार चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित भारत पेट्रोलियम पंप तथा केडिया रोड स्थित इंडियन ऑयल पंप पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी रही. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंप कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
बताया जा रहा है कि कई लोग पेट्रोल खत्म होने की आशंका को देखते हुए जरूरत से अधिक ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है.

वाहन चालकों का कहना है कि पेट्रोल की कमी के कारण उन्हें एक पंप से दूसरे पंप तक भटकना पड़ रहा है. पंप संचालकों के अनुसार ईंधन आपूर्ति बाधित होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. आपूर्ति सामान्य होने के बाद ही हालात में सुधार संभव हो सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!