Crime | Gamharia शराब दुकान में पिस्तौल दिखाकर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित एक शराब दुकान में पिस्तौल दिखाकर रंगदारी मांगने और भय का माहौल बनाने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपी मयंक बारी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया.
एसडीपीओ समीर कुमार सवैयां ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल और एक मैग्जीन बरामद किया है.
बताया जाता है कि सात अप्रैल को छोटा गम्हरिया स्थित शराब दुकान में आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर दुकान संचालक को डराने का प्रयास किया था.

घटना के दो दिन बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई. थाना प्रभारी रामचंद्र रजक के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियान चलाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!