श्रीनगर में आयोजित टच रग्बी नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का दमदार प्रदर्शन, तीन पदक जीते

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में आयोजित टच रग्बी नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य और एक रजत पदक अपने नाम किया.

इसमें सब जूनियर बालक वर्ग और जूनियर अंडर-18 बालक वर्ग में झारखंड टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता. वहीं मिक्स ग्रुप (पुरुष एवं महिला) में टीम उपविजेता रही और रजत पदक पर कब्जा जमाया, हालांकि पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई.

टच रग्बी झारखंड के उपाध्यक्ष दिवाकर सोरेन ने बताया कि चंद महीनों की तैयारी और सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है.

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सचिव गणेश चन्द्र कालिंदी, अध्यक्ष जवाहर लाल माहली, खेला राम मुर्मु, विद्याधर दास, अमित झा सहित एसोसिएशन के कोच और रेफरियों को दिया. उन्होंने कहा कि टीम के झारखंड पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!