गार्ग्स इंजीनियर्स लिमिटेड में मजदूर के घायल होने के मामले में बीकेएमएस के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ समझौता

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. औद्योगिक क्षेत्र स्थित गार्ग्स इंजीनियर्स लिमिटेड में घायल मजदूर विष्णु देव कुमार के मामले में कंपनी और मजदूर के बीच शनिवार को आपसी सहमति से समझौता हुआ. इस दौरान जेएलकेएम के मजूर ईकाई बीकेएमएस के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

बीकेएमएस के प्रतिनिधि संजय गोराई ने बताया कि आठ सितंबर 2025 को काम के दौरान मजदूर की उंगली मशीन में कट गई थी, जिसका इलाज कंपनी ने कराया. अब कंपनी ने मजदूर को उसकी स्थिति के अनुसार काम देने का भरोसा दिया है.

समझौते के तहत मजदूर को छह महीने का प्रशिक्षण दिया जायेगा और बाद में स्थायी नौकरी दी जायेगी. साथ ही वेतन और पीएफ व इएसआइ जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.

वार्ता में कंपनी के प्रतिनिधि के अलावा जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो, केंद्रीय सदस्य उमेश, कोल्हान अध्यक्ष एससी मोर्चा राजा कालिंदी, प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो, रूपेश गोराई, राज महतो, लक्ष्मण महतो, देवाशीष महतो, घायल मजदूर के पिता राजकुमार कुम्हार, माता रेणुका कुम्हार, सुखदेव कुम्हार आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!