विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सामानपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नीमडीह प्रखंड अंतर्गत सामानपुर पंचायत के सामानपुर गांव में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है.

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही या उसके अधिकारों का हनन होता है, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है.

इस दौरान पीएलवी द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नालसा योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई. साथ ही उपस्थित लोगों के बीच कानूनी पुस्तिकाओं एवं पर्चियों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में पीएलवी साधन महतो, हरिपद मूर्मू, बंधु टुडू, पानसरी मूर्मू एवं मंगली मूर्मू सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.


आदित्यपुर एस टाइप में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आदित्यपुर एस टाइप में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मिराज के निर्देशानुसार पीएलवी रूपाली पति द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.

इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए सबसे पहले नशे से दूर रहना आवश्यक है. उन्होंने तंबाकू, सिगरेट आदि के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी और लोगों को इनसे दूर रहने की सलाह दी.

साथ ही उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खुश रहना और नियमित रूप से योग करना भी बेहद जरूरी है. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!