इंटरव्यू के लिए पुरूलिया निकला दुग्धा का युवक 21 दिन से लापता, परिजन चिंतित

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुग्धा निवासी सूरज कुमार दास का छोटा पुत्र 24 वर्षीय अमरजीत दास पिछले 21 दिनों से लापता है.

काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं. मामले को लेकर परिजनों ने गम्हरिया थाना में लिखित आवेदन देकर युवक की तलाश करने की गुहार लगाई है.

परिजनों ने बताया कि अमरजीत दास 17 मार्च को घर से पश्चिम बंगाल के पुरूलिया स्थित एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए निकला है, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा. अमरजीत का मोबाइल भी बंद आ रहा है, जिससे संपर्क नहीं हो पा रहा है.

खोजबीन करने पर पता चला कि पुरूलिया में उसका कोई इंटरव्यू ही नहीं था और ना ही वह वहां पहुंचा है. उन्होंने आशंका जताई है कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवक की तलाश जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!