
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित राघव कुमार के क्वार्टर में दीवार फांदकर चोरों ने बाइक, आभूषण और नकदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मिली जानकारी के अनुसार राघव कुमार अपनी मां के साथ प्रखंड कार्यालय में कैंटीन चलाते हैं. मंगलवार सुबह जब उनकी मां की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और आंगन में खड़ी बाइक गायब है.
इसके अलावा दूसरे कमरे का दरवाजा भी खुला मिला. घर के अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी खुली हुई थी.
खोजबीन करने पर पता चला कि चोर एक बाइक, दो मोबाइल फोन, सोने के आभूषण और करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गये हैं.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
