
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर कोलाबिरा ओपी से कुछ दूरी पर बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दो ट्रकों की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी.
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान रमेन कुमार दास (57) के रूप में की गयी, जो जमशेदपुर के बिरसानगर का रहने वाला है.
जानकारी के अनुसार बाइक सवार सरायकेला की ओर से जमशेदपुर लौट रहा था. इस दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे दो ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में आगे-आगे चल रहा बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया.
उक्त घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर पहुंचे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने पुलिस को सूचित किया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दोनों ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया.
वहीं घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है. जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल समेत लोगों ने कोलाबिरा में जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाने कि मांग प्रशासन से की.
उन्होंने कहा कि कोलाबिरा में मुख्यमार्ग से सटे ही दो स्कूल संचालित होते है, जबकि सप्ताह में दो दिन बाजार भी लगते है. मुख्यमार्ग होने की वजह से भारी वाहनों का परिचालन लगातार होते रहता है. इससे आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है.
