
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंजनया इस्पात लिमिटेड के स्टोर रूम में चोरी की घटना सामने आई है.
इस मामले में कंपनी के कर्मचारी गौरव राज सिंह के बयान पर गम्हरिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
जानकारी के अनुसार देर रात तीन अज्ञात व्यक्ति प्लांट के स्टोर रूम का गेट और ताला तोड़कर अंदर घुस गए. इसके बाद चोरों ने स्टोर में रखे कॉपर टुयर्स, वेल्डिंग इलेक्ट्रोड्स और ब्रास बुशेस की चोरी कर ली.
पूरी घटना प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. फुटेज में चोरों को चेहरे ढंककर चोरी करते देखा गया है. शिकायतकर्ता के अनुसार चोरों ने चालाकी से कैमरों की दिशा भी घुमा दी थी, ताकि बाहर निकलते समय उनकी पहचान न हो सके.
इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पहले भी की जा चुकी है. पुलिस घटना की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
