
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया क्षेत्र में गुरुवार को गैस सिलेंडर को लेकर अचानक उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली. सुबह करीब छह बजे से दोपहर तक छोटा गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के पास उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही. हालांकि एजेंसी संचालक ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.
इस संबंध में केपी इंडेन गैस एजेंसी के संचालक केपी सोरेन ने बताया कि एजेंसी के पास बुकिंग के अनुपात में पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध हैं.
उन्होंने कहा कि युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह फैलने से उपभोक्ताओं में घबराहट बढ़ गई है. इसी आशंका में लोग लगातार बुकिंग करने लगे, जिससे सर्वर भी कुछ समय के लिए डाउन हो गया.
उन्होंने बताया कि नए नियम के तहत उपभोक्ताओं को केवाईसी अपडेट कराना आवश्यक है. इस कारण भी बुकिंग प्रक्रिया में कुछ दिक्कतें आ रही हैं. केपी सोरेन ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक बुकिंग न करें.
उन्होंने भरोसा दिलाया कि एजेंसी के पास पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध हैं और अगले दो–तीन दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी. इसलिए उपभोक्ता धैर्य रखें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुकिंग करें.
