
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में सेंदरा जुलूस और पानी की होली के साथ तीन दिवसीय प्रकृति पर्व बाहा का समापन सोमवार को हर्षोल्लास के साथ हो गया.
प्रखंड अंतर्गत दुग्धा, मुड़कुम, पिंड्राबेड़ा, लुपुंगडीह, आनंदपुर, सालडीह सहित आसपास के गांवों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया.
मुड़कुम में महिला-पुरुषों ने एक-दूसरे पर पानी डालकर पारंपरिक तरीके से पानी की होली खेली. इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
वहीं पिंड्राबेड़ा समेत अन्य गांवों में पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ सेंदरा जुलूस निकाला गया. जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.
इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से शिकार परंपरा का निर्वहन भी किया गया. इससे पूर्व सभी गांवों के जाहेरथान में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. ग्रामीणों ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की. तीन दिनों तक चले इस पारंपरिक प्रकृति पर्व के शांतिपूर्ण समापन पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला.
