जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के ससुर का निधन, गांव में ही हुआ अंतिम संस्कार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के ससुर एवं औद्योगिक क्षेत्र के कृष्णापुर निवासी उमेश चंद्र महतो का शनिवार को निधन हो गया.

वे करीब 90 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर है.

स्वर्गीय उमेश चंद्र महतो अपने पीछे दो पुत्र और छह पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. शनिवार दोपहर कृष्णापुर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

अंतिम संस्कार में सांसद विद्युत वरण महतो समेत परिजन, रिश्तेदार एवं क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे. इस दौरान लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!