
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति की बैठक संथाल सरना उमूल टायो गेट स्थित सभागार में समिति उपाध्यक्ष रामदास टुडू व सोखेन हेंब्रम की संयुक्त अध्यक्षता में हुई.
इसमें तीन दिवसीय बाहा पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गयी. साथ ही समिति द्वारा पूर्व में आयोजित मिलन समारोह की समीक्षा भी की गयी.
सदस्यों ने बताया कि बाहा पर्व के प्रथम दिन एक मार्च को जाहेरथान में उम नाड़का (सफाई) का आयोजन किया जायेगा. इसके उपरांत संध्या समय जाहेरथान में की जाने वाली आकर्षक विद्युत सज्जा का उद्घाटन किया जायेगा.
दूसरे दिन दो मार्च को बाहा बोंगा का आयोजन होगा, जिसमें गम्हरिया सहित आसपास के लगभग 160 गांवों के ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है.
वहीं तीन मार्च को सेंदरा जुलूस एवं समाज सिंगराय कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय बाहा पर्व का समापन किया जायेगा.
बैठक में रामदास टुडू, सोखेन हेंब्रम, उदय मार्डी, भोमरा माझी, गोम्हा हांसदा, सोनाराम मार्डी, कोंदा बेसरा, भादो माझी, लक्ष्मण हांसदा, शंकर मार्डी समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
