
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. साधुओं के वेश में लोगों से लगातार हो रहे ठगी की घटनाओं को लेकर लोग जागरूक हो गये है.
इसी दौरान गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर साधु वेश में घूम रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.
हाल के दिनों में साधु-संत के वेश में ठगी की घटनाओं को लेकर सतर्क लोगों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं. पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं देने पर लोगों ने दोनों को घेर लिया.
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उनके भगवा वस्त्र उतरवाकर मूल कपड़े पहनाए और परिसर से लौटा दिया. लोगों ने कहा कि साधु वेश की आड़ में ठगी या गलत गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी की मांग की.
