
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 14 से सुनीता बेरा और वार्ड संख्या 16 से राजरानी महतो का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है, हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी शेष है.
विदित हो कि गम्हरिया अंचल कार्यालय में कुल 45 नामांकन हुई थी, जिसमें वार्ड 14 में पांच नामांकन अयोग्य घोषित किये गये.
नगर निकाय चुनाव को लेकर गम्हरिया अंचल कार्यालय में वार्ड संख्या 10 से 18 तक की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को प्रपत्रों की जांच हुई.
इस दौरान वार्ड 14 से नामांकन करने वाले छह अभ्यर्थियों में केवल सुनीता बेरा का ही प्रपत्र वैध पाया गया, जबकि अन्य के नामांकन निरस्त हो गए. वहीं वार्ड 16 से केवल राजरानी महतो द्वारा ही नामांकन किया गया था, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया.
चुनाव से पूर्व ही आये परिणाम से विजय अभ्यर्थियों समेत वार्ड के लोगों में उत्साह का माहौल है.
