
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के महुलडीह स्थित यूसिल माइंस में ठेका मजदूरों ने अपने लंबित अर्जित छुट्टी की राशि के भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है.
इससे पूर्व मजदूर पदयात्रा करते हुए माइंस गेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन किया. इसके बाद गेट के समीप स्थित फुटबॉल मैदान में मजदूरों की बैठक हुई.
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक अर्जित छुट्टी की लंबित राशि का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.
आंदोलन को देखते हुए माइंस के कार्मिक विभाग के प्रबंधक ने सूचना जारी कर सात दिनों के भीतर भुगतान करने का आश्वासन देते हुए मजदूरों से काम पर लौटने की अपील की गयी, लेकिन मजदूरों ने आश्वासन को ठुकराते हुए हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया.
मजदूरों का कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
