आदित्यपुर नगर निगम के सभी वार्ड समेत मेयर पद पर रहेगा आजसू पार्टी समर्थित प्रत्याशी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर अब आजसू पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर पार्टी के वरीय पदाधिकारियों की विशेष बैठक आदित्यपुर नगर अध्यक्ष सोनू सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें मजबूती के साथ नगर निगम चुनाव में उतरने की घोषणा की गयी.

बैठक में उपस्थित केंद्रीय महासचिव रविशंकर मोर्य, केंद्रीय सचिव सह जिला संयोजक सत्यनारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो व प्रखंड प्रभारी करूणा महतो ने बताया कि चुनाव में पार्टी समर्थित मेयर समेत सभी वार्ड से प्रत्याशी उतारा जायेगा.

इसके लिए इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगा गया है. सूची तैयार कर केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को भेजा जायेगा. इसके बाद पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषण की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!