
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर क्षेत्र में गतिविधि तेज हो गयी है. वहीं चुनाव में हर कोई अपना किस्मत आजमाने की तैयारी में जुट गये है.
इसी क्रम में वार्ड संख्या एक अंतर्गत उत्तमडीह निवासी आजसू पार्टी कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश्वर महतो व उनकी पत्नी पूर्व पार्षद कुंती महतो भी चुनावी मैदान में उतरेंगे.
कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश्वर महतो ने अपने आवास में बताया कि वार्ड एक को बीसी टू के लिए आरक्षित किये जाने की वजह से उनकी पत्नी पूर्व पार्षद कुंती महतो वार्ड दो से तथा वे स्वयं वार्ड तीन से चुनाव लड़ेंगे. इसको लेकर दोनों ने गुरूवार को नामांकन पत्र भी खरीद लिया.
वहीं जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के संयोजक रवींद्र बास्के ने भी गुरूवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड दस से वार्ड सदस्य के लिए परचा खरीदा. उन्होंने बताया कि वार्ड के साथ-साथ वे आदित्यपुर नगर निगम से मेयर पद पर भी चुनाव लड़ेंगे.
वहीं वार्ड 18 से पूर्व विधायक अरविंद सिंह का भतीजा अंकुर सिंह ने परचा खरीदा. उन्होंने कहा कि जनता के आग्रह पर वे चुनावी मैदान में उतर रहे है. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि समाजसेवा है.
