
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर से एक माह पूर्व लापता हुए दो नाबालिग अंकुश कुमार एवं सीतिज कुमार सिंह को गम्हरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को अमृतसर से बरामद कर गम्हरिया थाना लाया.
थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि गुमशुदा दोनों नाबालिग बालक को अमृतसर से बरामद कर गम्हरिया थाना लाया गया है. इसके बाद सारी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया.
विदित हो कि दोनों बच्चे 17 दिसंबर से लापता हो गये थे. मामले को लेकर परिजनों द्वारा गम्हरिया थाना में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए खोजबीन करने कि गुहार लगायी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए गम्हरिया थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर खोजबीन शुरू की.
