
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत डुडरा पंचायत के महुलडीह हाट मैदान में तीन दिवसीय टुसू मेला का आयोजन किया गया.
समिति के अध्यक्ष राजेश टुडू, सचिव बाबूलाल टुडू, ग्राम प्रधान परमेश्वर टुडू, नायके बाबा मदन हांसदा के नेतृत्व में आयोजित मेला में कोल्हान के विभिन्न प्रखंडों से आये दर्जनों प्रतिभागियों द्वारा टुसू प्रतिमा की प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसके श्रेष्ठ दस सफल प्रतिभागियों के बीच करीब एक लाख रुपये का नकद राशि वितरित की गयी.
सफल प्रतिभागियों को सांसद जोबा माझी, गणेश माहली, ईटागढ़ व डुडरा पंचायत के मुखिया संध्यारानी सरदार व सनातन सिंह सरदार, पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर, ग्राम प्रधान संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम, विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान छुटूलाल सरदार, प्रभात रंजन महतो, रतन लाल महतो व वार्ड सदस्य दिलीप गोप ने पुरस्कृत किया.
इस मौके पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया. मेला के दौरान झारखंडी संस्कृति की रक्षा को गम्हरिया तथा राजनगर प्रखंड के हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.
इस मौके पर आयोजन समिति के बबलू टुडू, डोमन टुडू, होपन बाबू टुडू समेत आयोजन समिति के सदस्य शामिल थे. वहीं विधि-व्यवस्था को लेकर गम्हरिया थाना पुलिस भी सक्रिय रही. बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मेला का समापन होगा.
