विश्व ब्रेल दिवस पर गम्हरिया व नीमडीह में चला जागरूकता अभियान

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विश्व ब्रेल दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसिफ मिराज के निर्देश पर गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास सब्जी मंडी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

पीएलवी रूपाली पति के नेतृत्व में बाजार के दुकानदारों को जानकारी देते हुए बताया गया कि लूई ब्रेल के जन्मदिन को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

इसका उद्देश्य शिक्षा संचार, सामाजिक समावेशन ब्रेल लिपि के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि आंशिक रूप से दृष्टिहीन लोगों को सशक्त किया जा सके.

इसके अलावा विधिक सेवा का जानकारी, असंगठित मजदूर कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन से संबंधित, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा आदि कुप्रथा के दुष्परिणाम की जानकारी दी गयी.

वहीं नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत मातकमडीह में विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने दृष्टिबाधित नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी.

इस दौरान पीएलवी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें.

शिविर में कानूनी पुस्तिकाओं एवं पर्चियों का वितरण भी किया गया. इस अवसर विश्वजीत महतो, अजित माहली, आकाश माहली, समर माहली, शांती माहली उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!