
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. शनिवार तीन जनवरी को गम्हरिया के ऊपरबेड़ा में मजदूर नेता वीर शहीद रतिलाल महतो की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा.
शहीद रतिलाल महतो के पुत्र मनोदीप महतो ने बताया कि शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति की ओर से आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ, विशिष्ट अतिथि सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश माहली शामिल होंगे.
कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो करेंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः साढ़े छह बजे श्रद्धांजलि व माल्यार्पण कर किया जायेगा. समारोह के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण भी किया जायेगा.
