
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

जमशेदपुर, झारखंड. एनआइटी जमशेदपुर का दौरा करने के लिए पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदित्यपुर में लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने अपना प्रोटोकॉल तोड़ते हुए आकाशवाणी चौक के पास अपनी गाड़ी रुकवायी और उनकी झलक पाने के लिए रुके हुए लोगों से मिलने के लिए पहुंच गयी.
इस दौरान पुलिसवाले और सुरक्षाकर्मी भी कुछ देर के लिए असहज हो गये थे, लेकिन हालात को संभाला गया. जनता के बीच जाकर खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिली.
बाहर निकलकर सड़क पर चहलकदमी की, लोगों को हाथ उठाकर अभिवादन किया और फिर वे वापस गाड़ी में बैठकर निकल गयी.
उनके इस कदम ने लोगों का दिल जीत लिया. प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए राष्ट्रपति खुद जनता के बीच चली गयी और लोगों के प्रति अपना स्नेह जताया.

इससे पूर्व एनआइटी स्थित कार्यक्रम स्थल पर झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ ने गुलदस्ता भेंटकर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया गया.


वहीं जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह व एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया गया.
