किसान दिवस : किसानों की मेहनत से सालमपाथर गांव को मिली पहचान

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जंगल बहुल हाथी प्रभावित बुरूडीह पंचायत का सालमपाथर गांव, जिसका नाम सुनते ही लोगों के मन में कृषि व हरे भरे सब्जियों का खेतों की तस्वीर दिखने लगती है.

उक्त गांव के किसानों की मेहनत ने गांव को सिर्फ जिला ही नहीं बल्कि राज्य के साथ-साथ पूरे देश में पहचान दिलायी.

गांव में कई किसान ऐसे भी है, जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर प्रधान नरेंद्र मोदी, तत्कालीन राज्यपाल व वर्तमान के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से सम्मान प्राप्त कर गांव का नाम को रौशन किया है. वहीं काला धान की खेती कर प्रखंड के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने है.

ये है सालमपाथर के किसान व उनकी उपलब्धि
सोखेन हेंब्रम : बुरूडीह पंचायत के पूर्व मुखिया व पूर्व पंचायत समिति सदस्य सोखेन हेंब्रम कृषि के क्षेत्र में अपने मेहनत के बल पर प्रधानमंत्री कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित हुए है.

उन्हें दो जनवरी 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उस समय वे बुरूडीह पंचायत के मुखिया भी थे.

उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके द्वारा कई हरी सब्जी लगायी गयी है, जिन्हें तैयार होने में कुछ समय लगेगा.

होपना हेंब्रम : किसान होपना हेंब्रम को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 25 जून 2023 को तत्कालीन राज्यपाल सह वर्तमान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सम्मानित किया. उक्त सम्मान रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 43वें स्थापना दिवस पर प्रदान किया गया था.

उक्त अवसर तत्कालीन कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी उपस्थित थे. फिलहाल होपना हेंब्रम के खेत में गोभी लहलहा रही है. इसके अलावा कई प्रकार के हरी सब्जियों की भी खेती की जा रही है.

शंकर मार्डी : युवा किसान शंकर मार्डी ने अन्य किसानों से हटकर अपने खेत में काला धान की खेती कर अपनी अलग पहचान बनायी है. कुछ अलग करने की सोच व उनका मेहनत ने उन्हें किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गये है.

उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनके द्वारा नमूने के तौर पर महज कुछ जमीन पर काला धान की खेती की गयी, जो सफल रहा. अगले वर्ष से अधिकांश खेतों में इसकी बोआई करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!