
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के जयकान स्थित शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय में स्कूल के एचएम व गायत्री परिवार प्रचारक दल के सदस्य रह चुके स्व संजीव कुमार महतो की पुण्य स्मृति में सवैच्छिक रक्तदान तथा निःशुल्क नेत्रजांच व दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया.
रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें महिला-पुरूष रक्तदाता शामिल थे. रक्तदान के पश्चात रक्तदाताओं को सम्मानित कर रक्तदान करने के प्रति प्रोत्साहित किया गया.
वहीं निःशुल्क नेत्रजांच शिविर में 30 लोगों की जांच की गयी, जिसमें 15 लोगों में मेतियाबिंद के लक्षण पाये गये.
वहीं दमत चिकित्सक डॉ आदित्य कुमार द्वारा 25 लोगों की दांत जांच कर लोगों को दांत से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन अतिथियों ने स्व संजीव महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.
इस मौके पर स्व महतो की पत्नी सह जिला परिषद सदस्य स्नेहा महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष सह जायकान ग्राम प्रधान डॉ शुभेन्दु महतो, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बेनी माधव महतो, देवलाल महतो, मुनेश्वर महतो, समीर महतो समेत आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.
