आरआइटी, कांड्रा व गम्हरिया थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर डालसा ने लोगों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय तौसीफ मिराज के दिशानिर्देश पर पीएलवी सह अधिकार मित्रों ने विभिन्न जगहों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया.

इसके तहत आरआईटी थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया.

इस दौरान टीम के सदस्यों ने लोगों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने, सीमित गति पर वाहन चलाने, नशे में वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने समेत कई प्रकार की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया.

रोड सेफ्टी (सड़क सुरक्षा) से संबंधित महत्वपूर्ण बातें
1. *हेलमेट पहनें* 🚴‍♂️
– दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य है. इससे सिर की सुरक्षा होती है.
2. *सीट बेल्ट लगाएँ* 🚗
– कार या चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट हमेशा लगाएँ, इससे दुर्घटना में गंभीर चोट कम होती है.
3. *स्पीड लिमिट का पालन करें* 🚦
– तय की गई गति सीमा से अधिक वाहन न चलाएँ. इससे दुर्घटना का खतरा कम होता है.
4. *नशे में वाहन न चलाएँ* 🚫
– शराब या किसी भी नशे की हालत में वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है.
5. *मोबाइल का उपयोग न करें* 📵
– वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, इससे ध्यान विचलित होता है.
6. *पैदल यात्री सावधानी बरतें* 🚶‍♂️
– सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें और दोनों ओर देखें.
7. *विपरीत दिशा से आने वाले वाहन को रास्ता दें* ⬅️
– विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को पहले जाने दें, इससे टक्कर से बचा जा सकता है.
8. *सिग्नल का पालन करें* 🛑
– ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, इससे दुर्घटना का खतरा कम होता है.
9. *वाहन की नियमित जांच करें* 🔧
– ब्रेक, टायर, लाइट्स आदि की नियमित जांच करवाएँ, इससे सुरक्षित यात्रा हो सकेगी.
10. *प्राथमिक चिकित्सा किट रखें* 🏥
– वाहन में प्राथमिक चिकित्सा किट हमेशा रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!